हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन का श्रृगांर हो चुका था। शहनाई बज रही थी 350km दूर अमृतसर से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। जब दुल्हन को अपना मनपसंद लहंगा नहीं मिला तो उसने फेरे लेने से ही मना कर दिया और बारात वापस भेज दी।
दुल्हन पक्ष का कहना है कि उसने चांदनी चौक पर लंहगा पसंद किया था लेकिन, पुराना लहंगा पुराना लाया गया।। मंगलसूत्र और वरमाला भी नहीं लाए और गहने भी आर्टिफिशियल थे। दुल्हन की मां का कहना है कि उसने बेटी की शादी तय की है, बेची नहीं है। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। मामला पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है।
खबरों की मानें, यह शादी रविवार को मॉडल टाउन की भाटिया कालोनी स्थित मैरिज हाल में हो रही थी। दुल्हन की मां ने बताया कि पहले उसने अपनी दो बेटियों का रिश्ता किया था। बड़ी बेटी का दूसरी जगह रिश्ता हुआ था। बड़ी बेटी के ससुराल वालों ने उनसे दो साल का समय मांगा।
उसने छोटी बेटी का भी दो साल बाद ही शादी करने का मन बनाया, लेकिन लड़का पक्ष ने उन पर शादी का दबाव बनाया। उन्होंने 23 फरवरी 2025 की शादी तय कर दी थी। उन्होंने जो सोचा था, लड़का पक्ष उसके विपरीत मिला।
लड़के ने कहा था पसंद का लहंगा दिलाऊंगा
मां ने कहा कि लड़के ने बेटी को कहा कि वह अपनी पसंद का लहंगा ले ले। बेटी ने लहंगा पसंद किया तो उन्होंने 13 हजार पेमेंट की, लेकिन बाकि पेमेंट के लिए टालमटोल करने लगे। उन्हें लगा कि वे वहीं लहंगा लेकर आएंगे, लेकिन रविवार को जब उन्होंने लहंगा देखा तो वह पुराना मिला। धागे निकले हुए थे। वरमाला भी नहीं लाए, पूछा तो बोले हमारे यहां रिवाज नहीं है। इसी बात पर हाथापाई करने लगे।
बरात से पहले बोले होटल बुक कराओ, बाद में कैंसिल कराया
मां ने बताया लड़का पक्ष ने कहा कि वे 22 फरवरी को पानीपत आ जाएंगे। इसके लिए होटल बुक करा दो। हमने होटल बुक कराया एडवांस पेमेंट भी लेकिन बाद में उन्होंने पेमेंट नहीं की और होटल कैंसिल करा दिया।
दूल्हे का भाई बोला- लड़की पक्ष ने पहले दबाव बनाया
दूल्हे के भाई ने कहा कि हमने कुछ दिन पहले ही अपना नया घर बनाया है उन्हें शादी के लिए कम से कम 2 साल का समय चाहिए था लेकिन लड़की पक्ष ने शादी का दबाव बनाया। उन्होंने डेढ़ से 2 लाख रुपये ब्याज पर लिए । लड़की पक्ष ने 12 हजार रुपये बैंक्वेट हॉल के मांगे, उसने 10 हजार रुपये अकाउंट में डलवा दिए। लहंगा 15 के लिए 15 हजार की बात हुई थी लेकिन बाद में 25 से 39 हजारु रुपये मांगने लगे।
जब वे बरात लेकर पहुंचे तो उन्होंने लहंगे को पुराना बताकर फेरे लेने से मना कर दिया। लड़की की नानी ने पांच सोने के जेवरात लाने के लिए कहा। जबकि उनसे जो बना वो लेकर आए थे।






