Bhojpuri Song: ‘गजबे के डोले’ गाने में अरविंद अकेला ने किया जबरदस्त रोमांस, वायरल हुआ Video

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनका नया गाना ‘गजबे के डोले’ अब रिलीज हो गया है। इस गाने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और अब जब यह गाना यूट्यूब पर ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनका नया गाना ‘गजबे के डोले’ अब रिलीज हो गया है। इस गाने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और अब जब यह गाना यूट्यूब पर आया है, तो गाने ने धुआं-धुआं कर दिया है। गाने में ढेर सारी मस्ती, डांस और रोमांस का जबरदस्त तड़का है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है।

गाने को एम एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, और इसे कुछ ही घंटों में 179 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल हैं ‘जब रोमांस के रस आ मस्ती के रंग मिलेला, त बनेला गजबे के डोले के असली जादू’, जो दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रहे हैं।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

‘गजबे के डोले’ अरविंद अकेला कल्लू का 2025 का पहला गाना है, जिसे उन्होंने खशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने की केमिस्ट्री अरविंद अकेला कल्लू और मासूम सिंह के बीच बहुत ही दिलचस्प और शानदार है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है और इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। गाने के निर्देशक नितेश सिंह हैं, जिन्होंने इसे खूबसूरती से फिल्माया है, जबकि गाने की कोरियोग्राफी विकी फ्रांसिस और कला निर्देशन अजय शर्मा ने किया है।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

About the Author