Scholarship Scheme: डा. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लिए करंं ऑनलाइन आवेदन, 31 जनवरी 2024 है अंतिम तिथि

Scholarship Scheme: रेवाड़ी डीसी मो. इमरान रजा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 की अवधि के लिए डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत सरल पोर्टल पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए ...

Scholarship Scheme: रेवाड़ी डीसी मो. इमरान रजा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 की अवधि के लिए डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत सरल पोर्टल पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र आगामी 31 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

अनुसूचित वर्ग के ये विद्यार्थी करें आवेदन

Scholarship Scheme

रेवाड़ी जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित वर्ग के जिन शहरी विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 70, कक्षा बारहवीं में 75 व स्नातक कक्षाओं में 65 प्रतिशत अंक हैं वे इस छात्रवृत्ति (Scholarship Scheme) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार गांवों में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में 60, बारहवीं में 70 व स्नातक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

आवेदक को मिलेंगे 8 से 10 हजार रुपए

इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग-ए के शहर में रहने वाले विद्यार्थी ने मैट्रिक में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-बी के शहरी छात्र या छात्रा के मैट्रिक में 80 एवं ग्रामीण विद्यार्थी के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए तभी वह योजना (Scholarship Scheme) का पात्र होगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को आठ हजार रुपए दसवीं पास होने पर, एससी आवेदक को बारहवीं पास करने पर आठ से दस हजार रुपए तथा स्नातक पास होने के बाद 9 से 12 हजार रुपए आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे।

आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज : डीडब्ल्यूओ

जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपए से कम का प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का आइडी कार्ड या प्रमाण, मार्कशीट, फैमिली आईडी आदि दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author