Public holiday: पंच-सरपंच उप चुनाव के मद्देनजर 9 जुलाई को फैक्ट्रियों सहित विभिन्न संस्थानों मे रहेगा पब्लिक हॉलीडे

Public holiday: रेवाड़ी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मो. इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार 9 जुलाई करवाए जाने वाले पंचों, सरपंचों, मेंबर पंचायत समिति व जिला परिषद पद के उपचुनाव के मद्देनजर हरियाणा ...

Public holiday: रेवाड़ी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मो. इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार 9 जुलाई करवाए जाने वाले पंचों, सरपंचों, मेंबर पंचायत समिति व जिला परिषद पद के उपचुनाव के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थानों जहां उप चुनाव होने हैं में पब्लिक होली डे की घोषणा की है।

इसके साथ ही सभी फैक्ट्रियों, व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों व बैंक में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पब्लिक होली डे रहेगा ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

पंचों व सरपंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव

JNV Naichana

उल्लेखनीय है कि जिला में विभिन्न खंडों की ग्राम पंचायतों में पचों व सरपंच के रिक्त पदों पर रविवार 9 जुलाई को उप चुनाव (Public holiday) होने हैं। इसलिए जिले मे पब्लिक होली डे (Public holiday) रहेगा।  मतदान रविवार 9 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे के बीच होगा तथा वोटों की गिनती मतदान के तुरन्त बाद होगी।

सरपंच पद के चुनाव ईवीएम के माध्यम

यदि कहीं री-पोल होता है तो चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती की तारीख व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के चुनाव ईवीएम के माध्यम से जबकि पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होंगें।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

 

 

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

About the Author