Bank Holidays: फरवरी महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in February: फरवरी 2026 में देशभर में बैंकों की कुल 9 दिन छुट्टी रहेगी। इनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप फरवरी महीने में ...

Bank Holidays in February: फरवरी 2026 में देशभर में बैंकों की कुल 9 दिन छुट्टी रहेगी। इनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप फरवरी महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

4 रविवार और 2 शनिवार को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

फरवरी 2026 में 1, 8, 15 और 22 फरवरी को रविवार होने की वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार और 28 फरवरी को चौथा शनिवार पड़ेगा, जिस कारण इन दोनों दिन भी सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

स्थानीय त्योहारों के कारण 3 दिन अतिरिक्त छुट्टी

साप्ताहिक अवकाश के अलावा फरवरी महीने में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व और स्थापना दिवस के कारण 3 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

18 फरवरी (बुधवार)
18 फरवरी को लोसर पर्व के अवसर पर सिक्किम राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। लोसर तिब्बती बौद्ध धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे भारत के हिमालयी क्षेत्रों के साथ-साथ तिब्बत, भूटान और नेपाल में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

19 फरवरी (गुरुवार)
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे जिले के शिवनेरी किले में हुआ था। इस अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

20 फरवरी (शुक्रवार)
20 फरवरी को राज्य स्थापना दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी 1987 को भारत का 24वां राज्य बना था।
इसी दिन मिजोरम में भी राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसलिए मिजोरम के सभी बैंक भी 20 फरवरी को बंद रहेंगे।

जरूरी काम पहले निपटा लें

train
Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

लगातार छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरे कर लें। हालांकि, इस दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

About the Author