Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट अदाकारा आम्रपाली दुबे को दर्शक जहां दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ खूब पसंद करते हैं, वहीं उनकी खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ी भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है।
हाल ही में जहां आम्रपाली का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ निरहुआ के साथ रिलीज हुआ और उस पर अब तक 10 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, वहीं उनका एक पुराना सुपरहिट गाना अब भी यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है।
इस गाने में आम्रपाली और खेसारी की रोमांटिक केमिस्ट्री, खूबसूरत लोकेशन और चांदनी रात की रोशनी में फिल्माया गया सीन दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने के विज़ुअल्स और परफॉर्मेंस इतने दमदार हैं कि इसे दो साल बाद भी रोजाना लाखों व्यूज़ मिल रहे हैं।




