Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली एलिस उर्फ आशा देवी (30) ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (IBR) और एलीट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (EBR) में दर्ज कराया है। उनका नाम उनके लंबे बालों की वजह से रिकॉर्ड किया गया है। वहीं इंडिया बुक की ओर से एलिस को जो सर्टिफिकेट मिला है। जिसमें उनके बालों की 8 फुट 7 इंच बताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिश कुरुक्षेत्र के डींग गांव की रहने वाली हैं और वह एक योगा स्टूडेंट रही हैं और उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने में करीब 13 साल लगे है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें लंबे बालों की देखभाल करने में काफी परेशानी आई, लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एलिश ने अपने खान-पान और बालों का काफी ध्यान रखा और 13 साल बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम आने के बाद उनके लक्ष्य का एक पड़ाव पूरा हुआ।
Table of Contents
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो सकता है एलिस का नाम
खबरों की मानें, तो एलिस ने अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी अप्लाई किया है। जहां से उन्हें मैसेज भी मिल चुका है। जल्द ही उनके पास एक टीम आएगी और उनके लंबे बालों के दावे की जांच करेंगे।
ऐसे आया आइडिया
खबरों की मानें, तो एलिस उर्फ आशा देवी जन्म साल 1995 में हुआ था। जब वह 17 साल की थी तो उन्होंने अपना बाल बढ़ाना शुरू किया था। एलिश ने बताया कि एक दिन उन्होंने एक मैगजीन देखी थी। जिसमें वियतनाम की आलिया नाम की एक लड़की की फोटो थी। उसके बाल करीब 8 फुट 5 इंच के थे और उसने लिंबा बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था। आलिया को देखकर ही एलिश ने लंबे बाल रखने शुरू किए और अब वह अपना नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहती है।






