Haryana Police Bharti: हरियाणा में 5600 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती होगी रद्द, सैनी सरकार ने HSSC को दी मंजूरी

Haryana Police Bharti: हरियाणा में पुलिस भर्ती का इतंजार कर रहे युवाओ के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष और महिला कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन वापस होगा। सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को इसकी मंजूरी दे ...

Haryana Police Bharti: हरियाणा में पुलिस भर्ती का इतंजार कर रहे युवाओ के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष और महिला कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन वापस होगा। सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को इसकी मंजूरी दे दी है। अब इस पुलिस भर्ती के लिए सीईटी-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन निकाला जाएगा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 16 अगस्त 2024 को इन पुलिस भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। राहत की बात ये है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके युवाओं को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें आगामी भर्ती में शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही CET पास करने वाले नए आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

इसके अलावा पहले लिखित परीक्षा में सिर्फ पदों की संख्या के 4 गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, लेकिन अब 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान होगा। इसलिए PMT और PST में ज्यादा से ज्यादा आवेदकों को शामिल किया जा सकेगा। ताकि लिखित परीक्षा के लिए 10 गुना उम्मीदवार उपलब्ध हो सकें।

 

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author