Haryana News: हरियाणा के सोनीपत वासियों के लिए खुशखबरी, सिविल अस्पताल में मिलेगी MRI की सुविधा

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां सिविल अस्पताल में मरीजों को जल्द MRI की सुविधा का लाभ मिलेगा। CMO डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल के तहत सिविल अस्पताल में MRI ...

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां सिविल अस्पताल में मरीजों को जल्द MRI की सुविधा का लाभ मिलेगा। CMO डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल के तहत सिविल अस्पताल में MRI की सुविधा शुरु करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

मरीजों को मिलेगी राहत
सोनीपत की OPD में रोजाना 2 हजार के आसपास मरीज पहुंचते हैं। जांच के लिए डॉक्टर कई बार मरीजों को MRI कराने की सलाह देते हैं, लेकिन अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते मरीजों को या तो खानपुर मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ता है या फिर प्राइवेट लैब में महंगी कीमत पर MRI करानी पड़ती है। अब सिविल अस्पताल में यह सुविधा शुरु होने पर मरीजों को राहत मिलेगी।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

फिलहाल सोनीपत सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा है। बीपीएल और आरक्षित वर्ग के लोगों को इस सुविधा का निशुल्क लाभ मिलता है। ऐसे में अगर MRI की सुविधा भी शुरू होती है, तो BPL और आरक्षित वर्ग के लोगों को यह सेवा मुफ्त और अन्य वर्गों के लोगों को नाममात्र दर पर उपलब्ध हो सकेगी।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

About the Author