Haryana News: हरियाणा में महिला हेड कांस्टेबल अरेस्ट, देह व्यापार गिरोह को दिया था संरक्षण

  हरियाणा के कैथल में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और देह व्यापार मामले में पुलिस ने हेड कांस्टेबल नीतू को गिरफ्तार किया है। ASI जगभान अभी फरार है। दोनों पुलिसकर्मियों पर देह व्यापार गिरोह को संरक्षण देने का आरोप ...

 

हरियाणा के कैथल में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और देह व्यापार मामले में पुलिस ने हेड कांस्टेबल नीतू को गिरफ्तार किया है। ASI जगभान अभी फरार है। दोनों पुलिसकर्मियों पर देह व्यापार गिरोह को संरक्षण देने का आरोप है। कैथल सिटी थाने में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

नाबालिगों को देह व्यापार में धकेलता था
नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप और बलिंद्र पर दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर रिमांड पर लिया। पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप और बलिंद्र ने एक संगठित गिरोह बनाया था। यह गिरोह महिलाओं और नाबालिगों को बहला फुसलाकर देह व्यापार में धकेलता था। गिरोह की कार्रवाई में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
ASI जगभान और हेड कांस्टेबल नीतू ने गिरोह को संरक्षम दिया। दोनों आरोपियों ने इसके बदले आर्थिक लाभ लिया। हेड कांस्टेबल नीतू की संलिप्तता और पैसों के लेन-देन की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरोह ने देह व्यापार से वसूली मोटी रकम
जांच में सामने आया कि गिरोह ने महिलाओं को धमकाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराया। इससे मोटी रकम वसूली गई। नाबालिक लड़कियों और महिलाओं का शोषण किया गया। गिरोह ने पुलिसकर्मियों को आर्थिक लाभ देकर कार्रवाई से बचने की कोशिश की।

हेड कॉन्स्टेबल नीतू ने पैसों का किया लेन-देन
जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि हेड कांस्टेबल नीत ने गिरोह से पैसों का लेन-देन अपने परिजनों के खातों में किया और आरोपियों को पुलिस की कार्रवाई से बचाने की कोशिश की। नीतू ने गिरोह से पैसे लेकर उन्हें सरंक्षण दिया। जिसके चलते गिरोह का आपराधिक नेटवर्क लगातार फलता-फूलता रहा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

हेड कॉन्स्टेबल नीतू की गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा जेल

हेड कॉन्स्टेबल नीतू की संलिप्तता उजागर होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेजी से की जा रही है और अन्य आरोपितों की भी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
About the Author