Haryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी कल करेंगे बड़ा ऐलान

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक देश है। भारत संतों व फकीरों का देश है। हमारे संतों व ऋषि मुनियों ने हमें जीवन जीने की पद्धति ...

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक देश है। भारत संतों व फकीरों का देश है। हमारे संतों व ऋषि मुनियों ने हमें जीवन जीने की पद्धति के रास्ते दिखाए हैं।

कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज करनाल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रभु मिलन धाम शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। ऐसे संगतों में आकर व ऐसे संस्कारों से जुडक़र हमारा जीवन धन्य हो जाता है। हमें भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए इन्हीं संस्कारों का आचरण करना चाहिए।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि राग द्वेष से ऊपर उठकर निष्काम भाव से कार्य करना चाहिए। यदि हम भी इसी भावना से कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित बने। इसी विजन को हम सभी ने मिलकर पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था का होना जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाने के लिए हम सबको शांति का रास्ता अपनाना होगा और शांति का रास्ता अध्यात्म के मार्ग से ही गुजरता है। देश के विकास में सभी आमजन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश किया जाएगा और हरियाणा के किसानों को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

ओलावृष्टि पर उन्होंने कहा कि सभी किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन का क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है और हरियाणा में भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो।

 

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया
About the Author