Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी है। उनका एक और गाना इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने का नाम है “तानी छू ला”, जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
हालांकि यह गाना 8 साल पहले रिलीज हुआ था, फिर भी इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई है और आज भी यह यूट्यूब पर जबरदस्त तहलका मचाए हुए है। अब तक इस गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली के रोमांटिक डांस और बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
https://youtu.be/G7HMIAVtaOw?si=xJDrxR8PLBzfoIwO
गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि ओम झा ने इसका म्यूजिक दिया है। गाने को कल्पना और ओम झा ने आवाज दी है, और निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया गया है।




