हरियाणा के कैथल में किसानों को भारी नुकसान, 70 एकड़ गेहूं की फसलें इस वजह से हुई खराब

हरियाणा के कैथल में किसानों की फसल खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां पिंजुपुरा के पास कलायत माइनर टूटने से किसानों की करीब 70 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। सूचना के बाद भी ...

हरियाणा के कैथल में किसानों की फसल खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां पिंजुपुरा के पास कलायत माइनर टूटने से किसानों की करीब 70 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण किसानों में रोष है।

किसानों का कहना है कि खेतों में घुटनों घुटनों तक पानी जमा होने से किसान तनाव में हैं। किसानों ने बताया कि देर रात उन्हें माइनर टूटने की जानकारी मिली। जिसके बाद खेतों में पहुंचे तो देखा कि खेतों में पानी लगा हुआ है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

किसानों का कहना है कि इन हालातों में उन्होंने अपने स्तर पर पानी रोकने का पूरा कोशिश किया गया लेकिन पानी का बहाव नही रूक पाया। किसानों का कहना है कि अगर खेतों से जल्द पानी की निकासी न कराई गई तो फसल पूरी बर्बाद हो जाएगी।

किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले ओले और बारिश में काफी फसल खराब हुई। पीडि़त किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

 

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author