HTET 2026 Guidelines: परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं और क्या नहीं? डीसी ने जारी किए जरूरी निर्देश

HTET 2026 Guidelines: Rewari DC ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई व रविवार 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, ...

HTET 2026 Guidelines: Rewari DC ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई व रविवार 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, वे हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाएं।

Rewari डीसी ने सभी परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं समय से पहले पूरी हो सके। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ओएमआर शीट पर उत्तर देने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग करें।

Rewari HTET News:DC imposes Section 163 within a 200-meter radius.
Rewari HTET News: 4-5 जुलाई को 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, डीसी ने 200 मीटर के दायरे में लगाई धारा 163

 

परीक्षार्थी रंगीन प्रवेश पत्र, काला बॉल पॉइंट पेन, पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो को प्रवेश पत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाना अनिवार्य है। रंगीन प्रवेश पत्र के बिना अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

IGU Rewari News: Online applications for admission to the Department of Economics have reopened; the last date is June 30.
IGU Rewari News: अर्थशास्त्र विभाग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू,अंतिम तिथि 30 जून

 

उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का आभूषण जैसे अंगूठी, झुमके, चेन/हार, पेंडेंट, बैज और ब्रोच आदि, कोई भी धातु की वस्तु, कैमरा, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, कार फोन, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, बिल्ट-इन कैलकुलेटर सहित या बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ज्यामिति/प्लास्टिक पाउच और खाली या मुद्रित कागज़, लिखित चिट आदि वस्तुएं परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। महिला उम्मीदवार मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहन सकती हैं, सिख उम्मीदवारों को धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति होगी।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

 

About the Author