NEET UG 2026: 21 जून को होगी NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा, रेवाड़ी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

NEET UG 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) का पुन: आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा को जिला में निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालन किया जाए इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करते हुए कड़ी निगरानी ...

NEET UG 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) का पुन: आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा को जिला में निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालन किया जाए इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करते हुए कड़ी निगरानी रखे।
डीसी अभिषेक मीणा ने शनिवार को लघु सचिवालय में NTA NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बैठक में परीक्षा के सुरक्षित और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
बैठक से पूर्व इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन व तैयारियों को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के साथ-साथ कंट्रोल रूम और आपातकालीन व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारी, केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा की गोपनीयता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों व झूठ आदि पर भी नजर रखी जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इलेक्ट्रॉनिक और अन्य वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर जैसी वस्तुएं भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर बावल के एसडीएम संजीव कुमार, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author