NH-48 : रेवाड़ी मे मानसून से पहले हाईवे की ड्रेन साफ करें, NH-48 पर सर्विस लेन चौड़ी करने के निर्देश

NH-48 : एडीसी राहुल मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद आदि सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़कों के किनारे बनी ड्रेन व नालों की सफाई करवाए, जिससे कि सड़कों पर जलभराव की स्थिति ...

NH-48 : एडीसी राहुल मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद आदि सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़कों के किनारे बनी ड्रेन व नालों की सफाई करवाए, जिससे कि सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग पर कोई सीवरेज लाइन जाम है तो तत्काल प्रभाव से उसकी सफाई होनी चाहिए।

एडीसी राहुल मोदी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मुख्य मार्गों पर जलभराव नहीं होना चाहिए। सभी निर्माण एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि सड़कों के किनारे पानी निकासी के लिए बनाई गई ड्रेन व नाले साफ हों। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि NH 48 पर जहां फ्लाईओवर बन रहे हैं, वहां सर्विस लेन तंग होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। उदाहरण के तौर पर जयसिंह खेड़ा से कापड़ीवास तक ये जाम देखे जा सकते हैं। उन्होंने राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों से मिट्टी को हटाया जाए तथा सर्विस लेन को और चौड़ा किया जाए।

Rewari Voter List Update: Toll-free number 1950 issued for voter list revision; assistance available for filling out enumeration forms.
Rewari Voter List Update: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 1950 टोल फ्री नंबर जारी, गणना प्रपत्र भरने में मिलेगी सहायता

एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि दिल्ली-जयपुर हाई-वे पर प्रेम भोजनालय के समीप एक पुलिया का निर्माण किया जाना है, जिसकी एनओसी पर सिंचाई विभाग ने आपत्ति लगाई है। राजमार्ग प्राधिकरण इसका जल्दी जवाब विभाग को भिजवाए, जिससे कि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। बैठक में रेवाड़ी जिला के सभी प्रमुख सड़क मार्गो पर उचित साइनबोर्ड लगाने, डिवाइडर का निर्माण करवाने और बेसहारा पशुओं को नंदी शालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, आरटीए सचिव मनोज कुमार, डीएसपी पवन कुमार, लोक निर्माण के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित आदि मौजूद रहे।

Rewari HTET News:DC imposes Section 163 within a 200-meter radius.
Rewari HTET News: 4-5 जुलाई को 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, डीसी ने 200 मीटर के दायरे में लगाई धारा 163

About the Author