Rewari News: रेवाड़ी भाजपा में बढ़ी गुटबाजी? बावल के सरकारी कार्यक्रम से राव इंद्रजीत समर्थक रहे दूर

Rewari News: रेवाड़ी के बावल एग्रीकल्चर कॉलेज के अंदर आज खेत बचाओ अभियान के समापन का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि ...

Rewari News: रेवाड़ी के बावल एग्रीकल्चर कॉलेज के अंदर आज खेत बचाओ अभियान के समापन का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय ये रहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्थानीय विधायक डॉ॰कृष्ण कुमार सहित राव इंद्रजीत सिंह समर्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं इस कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आऐ।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे खेती में कम से कम कीटनाशक वह केमिकल्स खाद का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे धरती की उर्वरक क्षमता खराब होती जा रही है। उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती करने के लिए किसानों से आह्वान किया है, साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को भी इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया,

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीबन ₹121 cr की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

बता दें कि बावल कॉलेज के अंदर हुए इसका कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक एक दिन पहले तक जनता के बीच जाकर कार्यक्रम का न्योता दे रहे थे, लेकिन आज जब कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो स्थानीय विधायक डॉ॰ कृष्ण कुमार कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए। साथ ही जिले में हुए इस कार्यक्रम के दौरान न ही रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और कोसली विधायक। अनिल यादव सहित जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख और राव इंद्रजीत सिंह समर्थित लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहते हैं, वो कहीं भी नजर नहीं आए।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

इससे पहले भी पिछले दो दिनों के दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के रेवाड़ी और कोसली विधानसभा के अंदर कार्यक्रम हुए थे, जिन कार्यक्रम से भी स्थानीय विधायक नदारद दिखे। जो ये दर्शाता है कि हरियाणा भाजपा में, खासतौर पर दक्षिण हरियाणा में भाजपा के अन्दर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और जो भाजपा के अंदर गुटबाजी है वो निकल कर सामने आई है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author