Latest Rewari News: 20 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, गुजरात से दूसरे आरोपी को रेवाड़ी पुलिस ने दबोचा

Latest Rewari News: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव झाड़ौदा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 20 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को ...

Latest Rewari News: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव झाड़ौदा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 20 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला सबरकंठा के गांव धरौद निवासी काला भाई के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

जांचकर्ता ने बताया की गत 18 अप्रैल को गांव झाड़ौदा निवासी इंद्रजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए विनोद कुमार नाम के व्यक्ति से संपर्क किया था। उसे ट्रेडिंग करने के लिए लगभग 15 दिनों की ट्रेनिंग कराई गई। उसे बताया गया कि एंगल-वन अकाउंट से ट्रेडिंग करने पर मार्जिन कम मिलता है। उसके दोस्त कुलदीप ने ब्रोकर के पास अकाउंट खुलवाया हुआ है, जिसमें लिमिट मार्जिन अधिक मिलता है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

विनोद कुमार के नंबर देने के बाद उसने कुलदीप नाम के व्यक्ति से बातचीत की, तो उसने आयुष खन्ना नाम के ब्रोकर का नंबर दिया। आयुष खन्ना से संपर्क होने के बाद उससे पैन कार्ड व दूसरे दस्तावेज मांगे। उसका ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया गया। शुरू में उसने 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके खाते में 10791 रुपये प्रॉफिट दिखाया गया। इसके बाद उसने बार-बार ट्रांजेक्शन करते हुए 20 लाख 55 हजार रुपये ट्रेडिंग अकाउंट में जमा करा दिए।

 

अच्छा प्रॉफिट खाते में प्रदर्शित होता रहा। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो उसके पैसे नहीं निकले। इसके बाद उसके फोन उठाने बंद कर दिए गए। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला सबरकंठा के गांव खेड़ब्रह्मा निवासी शर्मा निलेश कुमार विनोद भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

पुलिस ने आरोपी से ठगी की रकम में से 5.21 लाख रुपये की राशि बरामद की थी। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गुजरात के जिला सबरकंठा के गांव धरौद निवासी काला भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुए थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author