अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर में क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए इसके बारे में जानने के लिए पढ़े डिटेल्स

भारतीय सेना के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ‌‌ट्रेड्समैन (8वीं) की भर्ती की जाएगी. अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत ...

भारतीय सेना के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ‌‌ट्रेड्समैन (8वीं) की भर्ती की जाएगी. अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी जबकि 10 पुल अप्स लगाने होंगे. वहीं ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी जबकि 6 से 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे.

 

क्या रहेगी योग्यता

agnipath yojna
  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है.
    • अग्निवीर तकनीकी (Technical) के लिए भौतिकी, रसायन, गणित और अंग्रेजी विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
    • अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. अंग्रेजी, गणित में 50 प्रतिशत अंक जरूरी.
    • अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 10वीं व 8वीं पास उम्मीदवारों की अलग भर्ती होगी. आवेदक के सभी सब्जेक्ट्स में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

उपरोक्त सभी पदों के लिए आयु सीमा साढ़े 17 साल से 23 साल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयु सीमा 23 वर्ष सिर्फ इस वर्ष 2022-23 के लिए हैं. यह छूट सिर्फ एक बार के लिए दी गई है. अगले साल से अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष ही हुआ करेगी. नोटिफिकेशन में शारीरिक कद काठी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि इंडियन आर्मी कह चुकी है कि भर्ती की चयन प्रक्रिया पहले वाली ही रहेगी.

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

 

लंबाई और छाती से जुड़ी ये योग्यताएं हो सकती है 

सिपाही जनरल ड्यूटी
• लंबाई कम से कम 169 सेमी, वजन कम से कम 50 किलो और सीना कम से कम 77 सेमी (82 सेमी फुलाकर) हो.

सिपाही टेक्निकल
• लंबाई कम से कम 169 सेमी, वजन कम से कम 50 किलो और सीना कम से कम 77 सेमी (82 सेमी फुलाकर) हो.

सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट
• लंबाई कम से कम 162 सेमी, वजन कम से कम 50 किलो और सीना कम से कम 77 सेमी (82 सेमी फुलाकर) हो.

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)
• लंबाई कम से कम 169 सेमी, वजन कम से कम 48 किलो और सीना कम से कम 76 सेमी (81 सेमी फुलाकर) हो.

सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास)
• लंबाई कम से कम 169 सेमी, वजन कम से कम 48 किलो और सीना कम से कम 76 सेमी (81 सेमी फुलाकर) हो.

 

सेलेक्शन प्रकिया

सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगी. इसके बाद शारीरिक मापतौल होगा. इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा. जिसके बाद उपरोक्त चरणों में सफल अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

Initiative by Rewari Employment Office: 'Career Guidance Week' to be organized starting July 20.
रेवाड़ी रोजगार कार्यालय की पहल, 20 जुलाई से Career Guidance Week का आयोजन

 

About the Author