रेवाड़ी रोजगार कार्यालय की पहल, 20 जुलाई से Career Guidance Week का आयोजन

Career Guidance Week: जिला रोजगार कार्यालय, रेवाड़ी द्वारा 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दिनेश तंवर सहायक रोजगार अधिकारी रेवाड़ी और कुमारी इशू यादव सहायक रोजगार अधिकारी कोसली द्वारा ...

Career Guidance Week: जिला रोजगार कार्यालय, रेवाड़ी द्वारा 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में दिनेश तंवर सहायक रोजगार अधिकारी रेवाड़ी और कुमारी इशू यादव सहायक रोजगार अधिकारी कोसली द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकलगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुडियानी, राजकीय ITI कोसली के विद्यार्थियों को उनके व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारण के बारे में व उनके कैरियर को विभिन्न क्षेत्रों में निखारने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके तहत विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में सहायक रोजगार अधिकारी रेवाड़ी, सहायक रोजगार अधिकारी कोसली एवं प्रधानाचार्य ITI द्वारा स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author