किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए बागवानी पोर्टल पर करें आवेदन

डीसी ने बताया कि बागवानी पोर्टल http://hortharyanaschemes.in/ पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। योजना के तहत किसानों को अनुदान भी प्रदान किया जाता है। किसान पॉली हाउस, नेट हाऊस, वाक-इन-टनल तथा प्लास्टिक टनल आदि योजनाओं का लाभ ले ...

डीसी ने बताया कि बागवानी पोर्टल http://hortharyanaschemes.in/ पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। योजना के तहत किसानों को अनुदान भी प्रदान किया जाता है। किसान पॉली हाउस, नेट हाऊस, वाक-इन-टनल तथा प्लास्टिक टनल आदि योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा इन योजनाओं को किसानों की लागत कम कर आर्थिक हालत सुधारने के लिए चलाया जा रहा है।
 

Rewari News:Important information for farmers | Insurance for Kharif crops to be done by July 31
Rewari News: किसानों के लिए जरूरी सूचना , 31 जुलाई तक होगा खरीफ फसलों का बीमा

उन्होंने कहा कि पॉली हाऊस के लिए अधिकतम अनुदान राशि एक एकड़ के लिए आईएचडी योजना के तहत 18.98 से 40.30 लाख रुपये प्रति एकड़ तथा एससीएसपी के तहत 26.28 लाख से 55.8 लाख रुपये प्रति एकड़ सीमा निर्धारित की गई है। एक एकड़ में पॉली हाऊस लगाने पर लगभग 29.2 से 62 लाख रुपये का खर्च होता है। नेट हाउस लगाने के लिए प्रति एकड़ लगभग 14 से 25.60 लाख रुपये प्रति एकड़ खर्च आता है। एक एकड़ के लिए आईएचडी के तहत 9.10 से 16.64 लाख रुपये प्रति एकड़ तथा एससीएसपी के तहत 12.60 से 23.04 लाख रुपये प्रति एकड़ अनुदान सीमा निर्धारित की गई है।
 

Rewari News: DAP fertilizer distribution begins at Kakodiya PACS; farmers get relief after 10 years.
Rewari News: काकोड़िया पैक्स में DAP खाद वितरण शुरू, 10 वर्षों बाद किसानों को मिली राहत

rewari dc

डीसी ने बताया कि वॉक-इन-टनल के लिए आईएचडी के तहत 15.60 से 17.42 लाख रुपये प्रति एकड़ तथा एससीएसपी के तहत 21.60 से 24.12 लाख रुपये प्रति एकड़ अनुदान की सीमा निर्धारित की गई है। वॉक-इन-टनल पर प्रति एकड़ 24 से 26.80 लाख रुपये खर्च होता है। प्लास्टिक टनल के लिए प्रति एकड़ एक से 1.16 लाख रुपये प्रति एकड़ लागत होती है। आईएचडी के तहत 50 हजार रुपये से 58 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान सीमा निर्धारित की गई है तथा 2.5 एकड़ के लिए अधिकतम अनुदान राशि प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला बागवानी अधिकारी रेवाड़ी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Rewari News: Chief Minister Nayab Saini launches Haryana FPO Mission-2026; inaugurates development projects worth ₹121 crore.
Rewari News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा FPO मिशन-2026 किया लॉन्च, ₹121 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

 

About the Author