Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल और स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी किसान के बेटे है, उन्होंने खुद खेती-किसानी की है।
उन्हें पता है कि किसान को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इनसे फसले खराब हो जाती हैं। गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के हल के लिए 2500 पटवारियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अगले एक सप्ताह में हरियाणा के अलग अलग क्षेत्रों में इनकी तैनाती हो जाएगी।








