डीसी ने नीट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों से की मुलाकात

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में नीट परीक्षा में चयनित हुए विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। LLM Admission 2026: IGU मीरपुर ...

डीसी ने नीट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों से की मुलाकात

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में नीट परीक्षा में चयनित हुए विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

डीसी ने कहा कि रेवाड़ी जिला में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है तो उनका मार्गदर्शन कर हौसला बढ़ाने की। उन्होंने कहा कि जिला रेवाड़ी के विद्यार्थी मेडिकल तथा नान-मेडिकल संकाय से जेईई व एनईईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और सफलता का परचम लहरा रहे हैं, जो जिला के लिए गौरव एवं गर्व की बात है।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने पीसीआई रेवाड़ी के अनिल भारद्वाज को विद्यार्थियों की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास बहुत ही सार्थक रहे हैं और इस प्रकार लग्न और मेहनत से बच्चों को मार्गदर्शन मिलता रहा तो आने वाले वर्ष में सफल बच्चों की संख्या और अधिक होगी और यह इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

About the Author