IGU में पढ़ने वाली MSc की छात्रा ने PG में की खुदकुशी

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में MSc की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वह यूनिवर्सिटी के सामने ही PG में रहती थी और वहीं उसका शव फंदे पर लटका मिला। 1 माह पहले ही उसकी ...

IGU में पढ़ने वाली MSc की छात्रा ने PG में की खुदकुशी

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में MSc की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वह यूनिवर्सिटी के सामने ही PG में रहती थी और वहीं उसका शव फंदे पर लटका मिला। 1 माह पहले ही उसकी सगाई हुई थी। हालांकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

जानकारी अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव बास बिटोड़ी निवासी 21 वर्षीय पूनम मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में MSc की पढ़ाई कर रही थी और यूनिवर्सिटी के सामने प्रज्ञा PG (प्राइवेट गेस्ट हाउस) में रहती थी। उसका एक माह पहले रेवाड़ी के ही गांव मुंढलिया में रिश्ता हुआ था। बीती रात उसने अज्ञात कारणों के चलते पीजी के अंदर ही अपनी चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

 

गुरुवार की रात पूनम अपने मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रही थी। दोनों के बीच क्या बात हुई, इस बात का कुछ पता नहीं चला, लेकिन पूनम ने कुछ देर बाद ही फोन कट कर दिया। बाद में मंगेतर कई बार फोन करता रहा, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने पीजी में ही रहने वाली पूनम की फ्रेंड को फोन किया।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

 

उसके बाद फ्रेंड उसके रूम के बाहर जाकर फोन करती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में खिड़की से देखा तो पूनम पंखे पर लटकी हुई थी। उसके बाद उसका मंगेतर रात 12 बजे ही अपने माता-पिता के साथ पुलिस को लेकर पीजी में पहुंचा और फिर दरवाजा तोड़कर पूनम के शव को उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी पूनम के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 

About the Author