New Expressway: हरियाणा में इस परियोजना के तहत बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से चंडीगढ़

Haryana New Expressway: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा में 3 बड़े नए एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा सुगम और तेज हो जाएगी। इन सड़कों के ...

Haryana New Expressway: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा में 3 बड़े नए एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा सुगम और तेज हो जाएगी।

इन सड़कों के बन जाने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर मात्र ढाई घंटे का रह जाएगा। इन एक्सप्रेसवे के जरिए हरियाणा के विभिन्न जिलों और कस्बों को भी मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन तीनों एक्सप्रेसवे के निर्माण से हरियाणा का परिवहन नेटवर्क भी मजबूत होगा। ये परियोजनाएं न केवल समय की बचत करेंगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देंगी। उद्योग, कृषि और व्यापार को नई दिशा मिलेगी, जिससे राज्य का संपूर्ण विकास संभव होगा।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

1. दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेसवे

दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर अंबाला तक जाने वाला यह हाईवे हरियाणा में यातायात का दबाव कम करेगा। इस हाईवे के बनने से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जैसे जिलों को सीधा फायदा होगा।

साथ ही पानीपत, करनाल और सोनीपत में यातायात जाम की समस्या भी काफी हद तक सुलझ जाएगी। यह हाईवे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेगा।

2. पानीपत-डबवाली एक्सप्रेसवे

पानीपत से डबवाली तक बनने वाला यह हाईवे लगभग 300 किलोमीटर लंबा होगा। 4 लेन का यह एक्सप्रेसवे 14 कस्बों को जोड़ते हुए गुजरेगा। इसमें डबवाली, कालावाली, रोडी, सरदूलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लीतानी, उचाना, नगुरां, असंध और सफीदो जैसे कस्बे शामिल हैं। इस हाईवे से न केवल स्थानीय यातायात में सुधार होगा बल्कि औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में भी तेजी आएगी।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

3. हिसार-रेवाड़ी एक्सप्रेसवे

हिसार से रेवाड़ी तक बनने वाला यह एक्सप्रेसवे हरियाणा का दूसरा प्रमुख प्रोजेक्ट है। यह गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार जैसे जिलों को जोड़ते हुए गुजरेगा।

इस हाईवे के निर्माण से अंबाला, चंडीगढ़ और पंजाब तक की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके साथ ही हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों को बेहतर सड़क नेटवर्क मिलेगा, जो व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी
About the Author