कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 15 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 38 हुए ठीक

Majra AIIMS Rewari Update:रेवाड़ी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1600 करोड़ के माजरा एम्स को लेकर आई नई अपडेट रेवाड़ी, 20 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी ...

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 15 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 38 हुए ठीक

Majra AIIMS Rewari Update: New update on the ₹1,600 crore Majra AIIMS project
Majra AIIMS Rewari Update:रेवाड़ी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1600 करोड़ के माजरा एम्स को लेकर आई नई अपडेट

रेवाड़ी, 20 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 10683 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1093 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 671 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 414 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 9321 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 269 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 78 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 414 एक्टिव केस हैं, इनमें 16 विभिन्न अस्पतालों में व 49 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 349 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 15 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से चार धारूहेड़ा, तीन-तीन रेवाड़ी शहर, बावल व नैचाना तथा दो कोसली से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 38 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 19 रेवाडी शहर, 14 धारूहेड़ा तथा एक-एक भाकली, गुडियानी, धामलावास, निखरी व निमोठ से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
सोमवार को लिए गए 175 सैंपल
सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 175 सैंपल लिए गए हैं।

Health Camp: Camps for the disabled and senior citizens will be held every Friday in Rewari.
Health Camp: रेवाड़ी में हर शुक्रवार लगेगा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच-माप शिविर, मिलेंगे सहायक उपकरण

Health Update: Haryana signs 10-year MoU with Medanta Foundation.
Health Update: हरियाणा का मेदांता फाउंडेशन के साथ 10 वर्षीय MoU, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-गुरुग्राम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
About the Author

Related Articles