कोरोना अपडेट : आज 85 नए मरीज मिले , 98 ठीक हुए , दो और मरीजों की मौत

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 18 नवंबर 2020 Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी रेवाड़ी, 18 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ...

कोरोना अपडेट : आज  85 नए मरीज मिले , 98 ठीक हुए , दो और मरीजों की मौत

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 18 नवंबर 2020

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

रेवाड़ी, 18 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 105799 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9330 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8807 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 47 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 476 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 95457 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1012 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 476 एक्टिव केस हैं, इनमें 42 विभिन्न अस्पतालों में, एक कोविड केयर सैंटर में जबकि 433 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 85 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 54 रेवाडी शहर, 7-7 धारूहेडा व पाली, 3-3 कोसली व बावल, तथा एक-एक केस बवाना गुर्जर, ढोकिया, नंगली परसापुर, इब्राहिमुपर, लाला, मलेसियावास, मुरलीपुर, तुर्कियावास, बगधला, टांकड़ी व पिथडावास से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 98 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 47 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेडा, 7 कालूवास, 6 बावल, 3 खालेटा, 2-2 धवाना, गुडियानी, ततारपुर, मीरपुर, ऊंचा तथा एक-एक लोधाना, झाल, खोल, मनेठी, मायण, पाली, परखोतमपुर, टांकड़ी, खोरी  गोकलगढ, ढोकिया, पाडला व सहारनवास से संबंधित हैं। जिन दो मरीजों की आज मौत हुई है वो दोनों मरीज शहर के रहने वाले थे .. जिसमें 73 वर्षीय एक नागरिक गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती था जबकि एक 72 वर्षीय नागरिक रोहतक पीजीआई में भर्ती था .

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हेल्थ बुलेटिन में जो स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव आयें है उसका जिक्र नहीं है .

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

About the Author