पुलिस

महेंद्रगढ़ में कब्र से निकाली 13 दिन की बच्ची की लाश, हत्या की आशंका

दरअसल, गांव दरोली जाट निवासी संदीप की पत्नी सुनीता देवी ने कुछ दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर में पानी की कमी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

APK Scam Alert: 8th Pay Commission salary calculator link is being used for fraud, learn how to protect yourself
APK Scam Alert: 8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर लिंक से हो रही ठगी, जानिए बचाव के तरीके

मौत के बाद बुधवार को ही परिजनों ने 13 दिन की इस बच्ची के शव को गांव के शमशान घाट में दफना दिया था। देर रात उन्हीं के किसी रिश्तेदार ने महेन्द्रगढ़ पुलिस को सूचना दी कि बच्ची की अचानक मौत नहीं हुई, बल्कि उसे मारा गया और जल्दबाजी में शव को दबा दिया गया, क्योंकि संदीप के पहले से 3 बेटियां हैं।

यहाँ से निकाला गया बच्ची का शव

सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ गुरुवार को गांव दरोली जाट में दस्तक दी और पुलिस के जवान उस जगह पर पहुंचे, जहां बच्ची को दफनाया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने बच्ची के शव को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

Rewari Cyber Fraud: Another accused arrested in Rs 9.46 crore stock market fraud case
Rewari Cyber Fraud: 9.46 करोड़ के स्टॉक मार्केट फ्रॉड में एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल 14 अरेस्ट

वहीं बच्ची की मां सुनीता देवी का कहना है कि बच्ची की मौत शरीर में पानी की कमी की वजह से हुई। कौन ऐसी मां होगी, जो 9 माह पेट में पालने के बाद अपनी बच्ची का कत्ल करेगी।

Rewari News: Friendship on Instagram proved costly, minor raped, minor accused in custody
Rewari News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, नाबालिग से दुष्कर्म,नाबालिग आरोपी हिरासत में

Back to top button