Rewari News: जांचकर्ता ने बताया की गत 29 मार्च को क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक नाबालिग छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया था की लगभग एक सप्ताह पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लडके के साथ बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। गत 27 मार्च को जब वह स्कूल से लौट रही थी, तब आरोपी उसे अपने साथ ले गया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे पैदल ही एक पुराने सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने थाना रामपुरा में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को मामले में संलिप्त एक नाबालिग लडके को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।








