Rewari News: APK डाउनलोड करते ही हो सकता है मोबाइल हैक, जानिए बचाव के तरीके

Rewari News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS की ओर से आमजन को सचेत करते हुए APK फाइल (थर्ड पार्टी ऐप) डाउनलोड करने को लेकर साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में ...

Rewari News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS की ओर से आमजन को सचेत करते हुए APK फाइल (थर्ड पार्टी ऐप) डाउनलोड करने को लेकर साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को APK फाइल के माध्यम से ठगी और डेटा चोरी का शिकार बना रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी फर्जी APK फाइल, अज्ञात लिंक और नकली ऐप के जरिए मोबाइल फोन में मैलवेयर इंस्टॉल कर देते हैं, जिससे यूजर की निजी जानकारी, बैंक डिटेल, OTP और पासवर्ड चोरी हो सकते हैं। इस प्रकार की फाइलें डाउनलोड करने पर मोबाइल का पूरा नियंत्रण भी साइबर अपराधियों के हाथ में जा सकता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन के लिए जारी सावधानियां:

केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें। अज्ञात वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप पर आई APK फाइल डाउनलोड न करें। मोबाइल में “Unknown Sources” (अज्ञात स्रोत) से इंस्टॉलेशन की अनुमति बंद रखें। ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग, रिव्यू और डेवलपर की जानकारी अवश्य जांचें। अपने मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा ऑन रखें। कोई भी ऐप अनावश्यक परमिशन मांगे तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

यदि कोई व्यक्ति APK फाइल डाउनलोड करने के बाद साइबर ठगी या डेटा चोरी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर थाना रेवाड़ी से संपर्क करे अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS ने स्पष्ट किया कि रेवाड़ी पुलिस साइबर अपराधों पर सतत निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सतर्कता ही मोबाइल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author