Rewari Cyber Fraud: जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 22 सितंबर को गांव पीथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 24 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया। आरोपियों ने उससे स्टोक मार्केट मे इन्वेसमैन्ट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकैशन RUSEL-C CM नाम से उसके मोबाइल मे इन्सटोल करवा दी।
इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 13 आरोपी जिला गुरूग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपाल, बिहार के जिला पटना के वैस्टेर रामकृष्णत नगर निवासी पृथ्वी राज चौहान, बिहार के जिला पटना के विकर सैक्सजन कॉलोनी कंकडबाग निवासी तरूणचन्द्रम झां,कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली.
कर्नाटक के मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताब, मैसूर के क्रॉस रोड मंडी मोहल्ला हाल आबाद शांति नगर मैसूर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी, कोलकाता के दक्षिणी चौबीस प्रगना बौरेल हाल आबाद दिल्ली के कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट निवासी अनिर्बंन भट्टाचार्य, बिहार के जिला सिवान के गांव नरहिया निवासी संजीव कुशवाह, गांव बडगांव गुघा टोला निवासी संदीप कुमार व रवि कुमार.
एमपी के जिला भोपाल की सागर लैंडमार्क सोसाइटी हाल आबाद बिहार के जिला वेस्ट चम्पारण के गांव गोवर्धन निवासी चन्दन कुमार, छत्तीसगढ के जिला बिलासपुर के श्याम नगर लिंगीयाडीह निवासी कृष्ण दास उर्फ KD व पश्चिम बंगाल जिला माल्दा के गांव रामपुर चन्द्रपारा निवासी तारीकुल इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी पंजाब के जिला लुधियाना के अगवार डाला जगराव निवासी सुखविन्द्र सिंह को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 4 लाख 50 हजार 990/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।








