कोरोना अपडेट: आज 143 मरीज हुए ठीक , 15 मरीज नये सामने आये

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 2 अगस्त2020 आज 143 मरीज हुए ठीक , 15 मरीज नये सामने आये जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना ...

कोरोना अपडेट: आज 143 मरीज हुए ठीक , 15 मरीज नये सामने आये

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 2 अगस्त2020
आज 143 मरीज हुए ठीक , 15 मरीज नये सामने आये
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 21417 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1830 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1517 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 305 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 19058 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 529 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 305 एक्टिव केस हैं, इनमें 18 विभिन्न अस्पतालों में व 92 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 195 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 15 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 5 दड़ौली, 3-3 रेवाड़ी शहर व बेरली कलां, एक-एक रसौली, मूसेपुर, फतेहपुरी व खुशपुरा से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में 143 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 78 रेवाडी शहर, 21 धारूहेडा, 11 बावल, 10 कोसली, 3-3 दड़ौली व जोनावास, 2-2 बेरली कलां, रसियावास,  जलियावास व बिठवाना तथा एक-एक राजावास, बव्वा, करनावास, झाड़ौदा, नाहड़, भाड़ावास, नाठेड़ा, गुड़ियानी व आसलवास से संबंधित हैं।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
About the Author