सीबीएसई बारहवीं : सीबीएसई बारहवीं के परिणाम से असंतुष्ट 99 फीसदी विद्यार्थी स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हटे 

हरियाणा, हिमाचल में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम पर उंगली उठाई थी, उनमें से 99 प्रतिशत स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हट गए। केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड की आंतरिक रिपोर्ट के ...

सीबीएसई बारहवीं : सीबीएसई बारहवीं के परिणाम से असंतुष्ट 99 फीसदी विद्यार्थी स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हटे 

हरियाणा, हिमाचल में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम पर उंगली उठाई थी, उनमें से 99 प्रतिशत स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हट गए। केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड की आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों राज्यों में लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने ही रिजल्ट से असंतुष्ट होकर परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया है। बोर्ड के पंचकूला स्थित कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है।

कोविड के कारण सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन मानदंड तय किए थे। परीक्षाएं रद्द होने पर मानदंड के तहत ही रिजल्ट बनाकर घोषित किया गया। रिजल्ट पर अनेक विद्यार्थियों ने सवाल खड़े करते हुए जगह-जगह अभिभावकों को साथ लेकर प्रदर्शन किए थे। स्कूलों ने उस समय प्रदर्शन करने व रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को चिह्नित कर लिया था।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

सीबीएसई ने विद्यार्थियों को परीक्षा देकर अपना पास प्रतिशत सुधारने के लिए स्पेशल चांस देने का निर्णय लिया। इसके लिए पंजीकरण करने को बोर्ड ने पांच दिन तक अपनी वेबसाइट पर लिंक खोला। इस दौरान दोनों ही राज्यों के बारहवीं के लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने ही परीक्षा देने के लिए आवेदन किया। बोर्ड परीक्षाओं की तिथि तय कर इन्हें शेड्यूल भेज चुका है। 15 सितंबर तक इनकी परीक्षाएं पूरी कराई जाएंगी।

हरियाणा में 134 सरकारी, 1912 निजी, 21 जवाहर नवोदय विद्यालय, 32 केंद्रीय विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं।

हिमाचल प्रदेश में 8 सरकारी स्कूल, 273 निजी स्कूल, 12 जवाहर नवोदय विद्यालय, 25 केंद्रीय विद्यालय व 3 अन्य स्कूल संबद्ध हैं।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव ने बताया कि बोर्ड इन दिनों तीन तरह की परीक्षाएं ले रहा है। 2020 में दसवीं में फेल हुए विद्यार्थियों को तीसरा मौका दिया है। 2021 में दसवीं में जिनकी कंपार्टमेंट आई है, उनकी भी परीक्षाएं ले रहे हैं। इसके अलावा 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। स्कूलों से असंतुष्ट विद्यार्थियों की रिपोर्ट ली थी, जिनमें से बहुत कम ने परीक्षा देने का विकल्प चुना है। दोनों राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हरियाणा-हिमाचल में दसवीं-बारहवीं में कुल 3 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे।

 

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
About the Author