सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमली आईडी बनवाना अनिवार्य

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमली आईडी बनवाना अनिवार्य रेवाड़ी, 9 नवंबर। परिवार पहचान पत्र के रूप में सरकार की ओर से आमजन को योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से प्रदान करने के लिए कदम उठाए जा रहे ...

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमली आईडी बनवाना अनिवार्य

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमली आईडी बनवाना अनिवार्य

रेवाड़ी, 9 नवंबर। परिवार पहचान पत्र के रूप में सरकार की ओर से आमजन को योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से प्रदान करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में आमजन सहित विभागीय अधिकारी इस कार्य में अपनी भागीदारी निभाना सुनिश्चित करें। जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी एवं एडीसी राहुल हुड्डा ने यह आज जिला सचिवालय सभागार में परिवार पहचान पत्र की समीक्षा बैठक की।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सभी परिवारों का परिवार पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को 8 अंको की परिवार पहचान आईडी प्रदान की जा रही है। फैमिली डाटा के ऑटोमैटिक अपडेशन को सुनिश्चित करने के लिए फैमिली आईडी को जन्म और मृत्य व मैरिज रिकार्ड से जोड़ा जाएगा।  उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पैंशन के लिए अब केंद्र व प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा फैमिली आईडी छात्रवृति, सब्सिडी और अन्य पैंशन जैसी सभी मौजूदा स्वतंत्र योजनाओं को जोड़ेगी ताकि स्थिरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके तथा साथ ही विभिन्न योजनाओं, सेवाओं, सब्सिडी और पैंशन के लाभार्थियों के स्वत: चयन को सक्षम किया जा सके।

राहुल हुड्डा ने बताया कि परिवार पहचान पत्र का प्राथमिक उद्देश्य हरियाणा में सभी परिवारों का प्रमाणित, सत्यापित और विश्वसनीय डाटा तैयार करना है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र हरियाणा में प्रत्येक परिवार की पहचान करता है और परिवार के बुनियादी डाटा को डिजीटल प्रारूप में परिवार की सहमति से प्रदान करता है।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

एडीसी राहुल हुड्डा ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे परिवार पहचान पत्र बनवाएं और जिन्होंने पहचान पत्र बनवाए हुए हैं वे नजदीकी सीएससी सैंटर पर जाकर उसे अपडेट करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में कोई अपडेट व नया परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) बनवाने के लिए सीएससी सैंटर में नि:शुल्क सेवा सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र आईडी बनाने एवं अपडेट उपरांत जो फार्म दिया जाता है उस पर अपने हस्ताक्षर अवश्य करें व सीएससी, वीएलई को प्रस्तुत करें।

यहां यह भी बतां दे कि जिला में कुल 2 लाख 26 हजार 748 परिवार है जिनके सदस्यों की संख्या 7 लाख 12 हजार 858 है। 83 हजार 796 परिवार अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट करवा चुके है जिनमें 3 लाख 4 हजार 261 परिवार सदस्यों की संख्या है।
बैठक में एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, नगर परिषद इओ अभय सिंह, नपा सचिव समय पाल, डीआईओ सुनील कुमार, एसडीएम कार्यालय उप- अधीक्षक प्रदीप कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
About the Author