पुलिस कांस्टेबल (जीडी) की परीक्षा हेतु डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिला रेवाड़ी में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल (जीडी) की परीक्षा को नकल रहित व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त ...

पुलिस कांस्टेबल (जीडी) की परीक्षा हेतु डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिला रेवाड़ी में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल (जीडी) की परीक्षा को नकल रहित व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। परीक्षा संचालन हेतु अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं को नकल रहित व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिले में 28 उड़नदस्ता अधिकारी/डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है जिनमें 8 रिजर्व डयूटी मजिस्ट्रेट शामिल है, जो अपने निर्धारित केन्द्रों पर डयूटी पर तैनात रहेगें।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

डीसी ने बताया कि 31 अक्टूबर, 1 व 2 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाली पुलिस कान्स्टेबल की परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रात:कालीन सत्र में प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद 03:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में परिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रात: 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, वहीं सायंकालीन सत्र में परिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर दोपहर बाद 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, अन्यथा परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

 

यशेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी प्रवेश पत्र पर लगे फोटो सहित अन्य जांच करने उपरांत प्रार्थी को आगे जाने की अनुमति देगा, बिना एडमिट कार्ड के किसी को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। किसी परीक्षार्थी को अपने साथ कोई मोबाईल फोन, बैल्ट, किसी प्रकार की घड़ी, पहनने वाले आभूषण जैसे चैन, अगूठी, ईयररिंग इत्यादि, तथा कोई भी इलैक्ट्रोनिक्स और संचार यंत्र, पैन, पैंसिल, रबर, शापनर, फ्लयूड आदि परीक्षा केन्द्र की परिधि में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने उक्त परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि वे कोविड-19 के मद्देनजर कोविड नियमों की पालना करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड की पालना सुनिश्चित की जाएं।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

About the Author