जन सहायक एप : डिजिटल प्लेटफार्म की ओर एक और कदम

राज्य सरकार ने आम जन की सुविधा के लिए जन सहायक-आपका सहायक एप लांच की है। यह ऐप गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करती है। यह एप अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसे लांच करने ...

जन सहायक एप : डिजिटल प्लेटफार्म की ओर एक और कदम

राज्य सरकार ने आम जन की सुविधा के लिए जन सहायक-आपका सहायक एप लांच की है। यह ऐप गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करती है। यह एप अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसे लांच करने का उद्देश्य प्रदेश की जनता को घर बैठे सरकार की सभी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी आईटी के माध्यम से देना है।

HTET EXAM
HTET EXAM: हरियाणा में जुलाई में होगा HTET एग्जाम, गृह जिले में बनेंगे सेंटर

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज का युग तकनीकी युग है और प्रदेश सरकार भी जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रदेश की बहुत सारी सेवाओं को ऑनलाइन करने, सीएम विंडो की स्थापना, सरल पोर्टल तथा ई रजिस्ट्री इत्यादि, ई-ऑफिस सहित जन सहायक-आपका सहायक एप प्रदेश सरकार का डिजिटलाइजेशन की तरफ एक और बड़ा कदम है। इस एप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एप की-वर्ड फ्रेंडली एप है यानी हरियाणा सरकार की किसी सर्विस से संबंधित केवल एक शब्द टाईप करने पर आप संबंधित वेबसाईट या जानकारी तक पहुंच सकते है। यही नहीं इस एप पर हरियाणा सरकार की सभी सेवाएं, योजनाएं, प्रत्येक विभाग की जानकारी के साथ-साथ आमजन अपने सुझाव भी दे सकते है और अपनी मांग भी सरकार के सामने रख सकते है।

जन सहायक एप : डिजिटल प्लेटफार्म की ओर एक और कदम
जानिए क्या-क्या सुविधाएँ मिलेंगी

httpsrewariupdate.comstaticc1eclient94720migrated78a35c779f7766ee142fd061a4e0dadc

डीसी ने बताया कि इस एप के माध्यम से हम आपातकालीन कॉल 112, पुलिस 100, एम्बुलेंस 108, अग्निशमन 101, स्वास्थ्य 104, महिला हेल्पलाइन 1091, बाल हेल्पलाइन 1098, कोविड-19 हेल्पलाइन 1075 की मदद लेने के लिए डायरेक्ट डायलिंग भी कर सकते है। इसके अतिरिक्त निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल आधारभूत संरचना तथा कौशल विकास से जुड़ी सेवाएं व जानकारी इस ऐप में देख सकते है। सरल पोर्टल की सेवाएं, विभागीय सेवाएं, यूजर्स सेवाएं तथा जन शिकायत एवं आरटीआई से संबंधित जानकारी व सेवाएं भी इस एप पर उपलब्ध है। इसके साथ ही सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों, नवीनतम कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की उपलब्धियां और घोषणाएं तथा दूरभाष निर्देशिका भी इस एप पर उपलब्ध हैं।

Birth Certificate
Birth Certificate: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

About the Author