कोरोना अपडेट: आज 87 नए केस मिले , 70 ठीक हुए

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 37250 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3043 ...

कोरोना अपडेट: आज 87 नए केस मिले , 70 ठीक हुए

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 37250 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3043 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2580 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 16 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 447 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 33695 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 512 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

जिलाभर में 28 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 447 एक्टिव केस हैं, इनमें 31 विभिन्न अस्पतालों में व 39 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 377 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 87 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 35 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 6 खरखड़ा, 5-5 बावल व भाड़ावास, तीन कोसली, दो-दो खोल, कुम्भावास, मुंदी, नांगलिया रणमोख, गुरावड़ा व किशनगढ़ तथा एक-एक केस बलवाड़ी, बासदूधा, चिल्हड़,  धवाना, ढ़ाणी चांदपुर, गुरावड़ा, खेड़ी दालू सिंह, खोरी, मामडिय़ा ठेठर, मीरपुर, मौहम्दपुर,  नांगल शहबाजपुर, झाडौदा व उष्मापुर संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 70 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 35 रेवाड़ी शहर, 7 बावल, 5-5 कोसली व सुर्खपुर, 3-3 लिसान आसलवास, दो-दो जाडऱा, जलियावास, पुन्सिका व नांगल शहबाजपुर तथा एक-एक केस जलालपुर, कान्हावास, बनीपुर व सुठानी से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
About the Author