औद्योगिक इकाइयों में बढ़ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की चैन

गुरुग्राम मंडल आयुक्त अशोक सांगवान ने रेवाड़ी जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ और उद्यमियों के साथ बैठक की और कहा की कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारियों को जागरूक करें ताकि कोरोना ...

औद्योगिक इकाइयों में बढ़ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की चैन

गुरुग्राम मंडल आयुक्त अशोक सांगवान ने रेवाड़ी जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ और उद्यमियों के साथ बैठक की और कहा की कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारियों को जागरूक करें ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकें .स्वास्थ्य विभाग को कहा की रोजाना 1200 से 1500 के सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेजे .
आपको बता दें की जिले में मंगलवार को 59 नए पॉजिटिव केस सामने आये है जबकि 54 मरीज स्वस्थ होकर वापिस अपने घर लौटे है. जिले में पॉजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट अच्छा है लेकिन रोजाना बड़ी संख्या में सामने आ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है .
जिले में अभीतक 17861 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1567 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1100 नागरिक ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 459 हैं जबकि 15485 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और शेष 809 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में जो 459 एक्टिव हैं इनमें 20 विभिन्न अस्पतालों में व 92 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 347 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

जिले में आज जो 59 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 47 रेवाड़ी शहर, 3 धारूहेडा और एक-एक पैदयावास, नैचाना, करनावास, बावल, खलीलपुरी, गिंदोखर, किशनगढ़ बालावास, बिकानेर व बोडिय़ा कमालपुर से संबंधित हैं। जबकि ठीक होने वाले 54 मरीजों में से 29 रेवाडी शहर, 13 धारूहेड़ा, 9 बावल, 2 कापड़ीवास और एक-एक गुगोढ़, सुंधरोज, रामपुरा, हुसैनपुर, मालाहेड़ा व सिधरावली से संबंधित हैं।

साथ ही आपको बता दें की जो जिले में पॉजिटिव केस है उनमें से 237 मरीज ओद्योगिक इकाइयों से सबंधित है और आज गुरुग्राम मंडल के आयुक्त ने बैठक के दौरान कम्पनियों में बढ़ रहे पॉजिटिव केसों की रोकथाम के लिए ज्यादा फॉक्स करने के निर्देश दिए है .
जिले की औद्यागिक ईकाईयों में जो 237 पॅाजिटिव केस है इनमें डीबीजी कम्पनी में 54, हीरो मॉटो कॉर्प धारूहेड़ा में 41, जगुआर भिवाड़ी में 30, फुरकावा मिंडा में 13, मदरसन बावल व लाईफलॉग धारूहेड़ा में 9-9, स्पोटन रालियावास में 8, एसके फेब्रिकेशन बावल व एमटैक धारूहेड़ा में 7-7, अमेजन बिलासुपर व ऑरियटल कार्बन धारूहेड़ा में 6-6, परफिटी वैन वैली व मारूती मानेसर में 5-5, आईजीएल बावल, कॉसमोस करनावास, होण्डा टपूकड़ा, आरटी पैकिंग धारूहेड़ा, टॉलब्रास बावल व रोकी मिंडा में चार-चार, कन्साई नैरालॉक बावल, जटैक धारूहेड़ा में 3-3, बीडी बावल व मुसासी बावल में 2-2 तथा राने एनएसके बावल, एक्साईड बावल व लुमैक्स धारूहेडा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस है .
आयुक्त अशोक सांगवान ने उद्योगपतियों से कहा कि कम्पनियों में काम करने वाले काफी कर्मचारी ऐसे है जो एक ही प्लाट में बनाएं गए अनको कमरों में रहते है और एक ही बाथरूम को शेयर करते है। ऐसे प्लाट में रह रहे कर्मचारियों की पहचान करें और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें। ताकि उनके सैम्पल्स लेकर टेस्ट कराये जाए उन्होंने कहा की एक पॉजिटिव कर्मचारी अगर कम्पनी में है तो वो सभी को पॉजिटिव कर सकता है . जिसके कारन उद्योग को बंद करना पड़ेगा . ऐसे में जरुरी है की कर्मचारियों को टेस्ट कराने के लिए भी जागरूक करें . और राजस्थान की कम्पनियों में काम करने वाले जो मरीज मिलते है उसकी सुचना राजस्थान स्वास्थ्य विभाग को दें.

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

About the Author