New Expressway: उत्तर प्रदेश को मिलेगा एक्सप्रेसवे नेटवर्क का नया तोहफा, 1050 करोड़ रुपये की लागत से चार नए प्रोजेक्ट होंगे तैयार

New Expressway in UP: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में सड़क और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट शुरू करने ...

New Expressway in UP: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में सड़क और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है।

इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 1050 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरदोई–फर्रुखाबाद ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

news 2025 06 13T103314.787

प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी योजना के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से हरदोई और फर्रुखाबाद को जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे इन जिलों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार मेरठ से हरिद्वार तक

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आवागमन को और बेहतर बनाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार मेरठ से हरिद्वार तक किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बल मिलेगा।

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

विंध्य एक्सप्रेसवे

पूर्वांचल को जोड़ने के लिए सरकार प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र तक विंध्य एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी। यह परियोजना भी 50 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट से शुरू की जाएगी और पूर्वी यूपी के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

बुंदेलखंड–रीवा एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए बुंदेलखंड को रीवा से जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। इस परियोजना के लिए भी 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

About the Author