UPSC Recruitment 2025: UPSC ने 111 पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। UPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है। इच्छुक ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

UPSC Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। UPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएससी ने कुल 111 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 9, सिस्टम एनालिस्ट के लिए 1, डिप्टी कंट्रोलर के लिए 18, ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए 13, असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल के लिए 4 और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए 66 पद खाली है। सभी पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

Application फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 25 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी।SC/ST/PWD/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। UPI/ Net Banking/ Debit Card/ SBI Cash पेमेंट के जरिए फीस का भुगतान करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया
डॉक्टर की नियत में खोट है ! आरती राव को ये क्यों कहना पड़ा, देखें

कौन भर सकता है फॉर्म?
Systems Analyst के पद पर एमएससी/मास्टर्स डिग्री (Computer Science or computer application) वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकमत आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

संबंधित क्षेत्र में बैचलर इन इंजीनियरिंग या बीटेक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी कंट्रोलर के लिए उम्मीदवारों के पास केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री या केमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है।

असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी। इसके अलावा उनके पास 2 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए। ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीटेक या बीई या डिग्री होनी चाहिए।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मास्टर्स डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल के लिए उम्मीदवारों के पास LLB या LLM डिग्री होना जरूरी है।

अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लॉ में डिग्री के साथ-साथ 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 30 वर्ष है। योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

चयन प्रक्रिया
Qualification और एक्सपीरिएंस के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिक्रूटमेंट टेस्ट या इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चरण Document verification का होगा। विभिन्न पदों के लिए वेतन भी अलग होगा।

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

About the Author