रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी, 17 नवंबर 2026। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रेवाड़ी साइबर ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

रेवाड़ी, 17 नवंबर 2026। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रेवाड़ी साइबर ठगी के इस मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर  निवासी मोहम्मद शुऐब उर्फ मोहम्मद शुहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई रकम में से 1 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है।

फेसबुक पर मैसेज और वीडियो कॉल कर जाल में फंसाया

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।

जांचकर्ता अधिकारी के अनुसार, धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-7 (नजदीक भूप कृषि फार्म) निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 अगस्त 2025 को उनकी फेसबुक आईडी पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का सीनियर मैनेजर बताया और बाद में वीडियो कॉल पर बात कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया।

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

खाते में 4.29 लाख का बैलेंस दिखाकर की 3.50 लाख की ठगी

आरोपी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने 8 सितंबर 2025 को बताए गए बैंक खाते में अपने फाइनेंस बैंक खाते से 3 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनके फर्जी ट्रेडिंग खाते में कुल 4,29,600 रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा। लेकिन जब उन्होंने यह राशि निकालने का प्रयास किया, तो निकासी नहीं हो सकी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई।

बैंक खाते की जांच से उत्तराखंड तक पहुंची पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी के साढ़े 3 लाख रुपये सीधे आरोपी मोहम्मद शुऐब उर्फ मोहम्मद शुहेल के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसी आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

रेवाड़ी में ट्रेक्टर से बैटरी चोरी
रेवाड़ी में गली में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी उड़ा ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

igu rewari youth festival
IGU का 9वां अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ धूमधाम से संपन्न, ये रहे विजेता !
About the Author
[ajax_load_more post_type="post" posts_per_page="1" scroll="true" transition_container="false"]