रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

रेवाड़ी में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इस हादसे में 2 महिलाएं सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

रेवाड़ी में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इस हादसे में 2 महिलाएं सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास शनिवार रात चने से भरा एक अनियंत्रित ट्राला एक कार के ऊपर पलट गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई,

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

हादसा इतना भयंकर था कि देखने वालों के भी होश उड़ गये, हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने करें कि मदद से पहले कार को निकाला फिर कार में फंसे लोगों को निकाला गया, इस हादसे में 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल पहुँचने से पहले दम तोड़ दिया, वहीँ 5 साल का बच्चे का अभी इलाज चल रहा है,

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली द्वारका के रहने वाले दीपक का पैतृक गाँव राजस्थान में है, जो अपने गाँव और खाटूश्यामजी जी के दर्शन करके वापिस लौट रहे थे, तभी शनिवार रात रेवाड़ी के बावल में ये हादसा हो गया.

वहीँ पुलिस ने इस मामले में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल 5 साल के बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसा कैसे हुआ और हादसे की वजह क्या रही ये पुलिस जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा. फिलहाल पुलिस जाँच जारी है.

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author