रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

रेवाड़ी, 18 नवंबर। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताज़ा मामले में रेवाड़ी में ACB टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी समिति ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

रेवाड़ी, 18 नवंबर। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताज़ा मामले में रेवाड़ी में ACB टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी समिति के सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने यह रिश्वत किसी बड़े सौदे के लिए नहीं, बल्कि महज 2,000 रुपये की शराब की बोतल और 500 रुपये ऊपरी खर्च के नाम पर मांगी थी।

रजिस्टर सत्यापन के बदले मांगी थी ‘शराब और खर्च’ की रकम

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पाली स्थित ‘देवू कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड’ की प्रोसीडिंग बुक (कार्यवाही रजिस्टर) का सत्यापन होना था। इस काम के एवज में सब-इंस्पेक्टर विक्रांत ने शिकायतकर्ता राहुल से 2,500 रुपये की डिमांड की। आरोपी ने साफ शब्दों में कहा था कि उसे 2,000 रुपये शराब की बोतल के लिए और 500 रुपये अन्य खर्च के लिए चाहिए।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

अहीर कॉलेज के पीछे दफ्तर में बिछाया जाल

रिश्वत मांगने से परेशान राहुल ने ऊपर से तो पैसे देने की हामी भर दी, लेकिन अंदरखाने एसीबी की रेवाड़ी यूनिट को फोन कर पूरी सच्चाई बता दी। शिकायत मिलते ही विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया। बुधवार को टीम ने शिकायतकर्ता को 2,500 रुपये देकर अहीर कॉलेज के पीछे स्थित सहकारी समिति के कार्यालय में भेजा। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर विक्रांत ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गुरुग्राम थाने में दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का केस

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम के थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

रिश्वत मांगे तो ‘सतर्क हरियाणा’ ऐप पर करें शिकायत

इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो डरने के बजाय तुरंत ब्यूरो को सूचित करें। नागरिक घर बैठे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध ‘सतर्क हरियाणा’ (Satark Haryana) ऐप के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

About the Author