रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : 200 करोड़ की लागत से बनेगा विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ वाला रेलवे ओवरब्रिज

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : माजरा एम्स  और  एनएच 11 की कनेक्टिविटी के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, 2 वर्षों में कार्य पूरा किये जाने का लक्ष्य ! इसके डिजाइन में कई लूप्स वाला विशेष ‘ट्रम्पेट ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : माजरा एम्स  और  एनएच 11 की कनेक्टिविटी के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, 2 वर्षों में कार्य पूरा किये जाने का लक्ष्य ! इसके डिजाइन में कई लूप्स वाला विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ भी शामिल होगा !

 

क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परिजोजना

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट

दक्षिण हरियाणा की महत्वाकांक्षी परिजोजना माजरा एम्स को नेशनल हाइवे से जोड़ने के लिए 200 करोड़ रूपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा, केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की और से  प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2 वर्षों में इस परिजोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,  और राव इद्रजीत सिंह के प्रयासों से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है,. उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया था,

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

 

210 एकड़ जमीन पर बना रहा रेवाड़ी एम्स

जैसा कि आपको बता दे कि रेवाड़ी नारनौल नेशनल हाइवे पर स्थित माजरा गाँव की करीबन 210 एकड़ जमीन पर माजरा एम्स का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, हाइवे और माजरा एम्स के बीच रेलवे लाइन है, फिलहाल रेलवे लाइन के नीचे से आवाजाही है,

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था रेवाड़ी एस्म शिलान्यास

जो मैप आप स्क्रीन पर देख रहे है. ये उस वक्त का है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स की आधारशिला रखी थी, जिसमें फ़्लाइओवर का निर्माण दिखाया गया है, लेकिन रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन के ऊपर एक आधुनिक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके डिजाइन में कई लूप्स वाला विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ भी शामिल होगा, जिसके माध्यम से चारों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट के सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

About the Author