Hisar Airport: हरियाणा का पहला Airport कल होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Hisar Airport: पीएम मोदी कल 14 अप्रैल को हिसार में बन रहे हरियाणा के पहले Airport का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही International Terminal की आधारशिला रखेंगे। हिसार एयरपोर्ट को शंख के आकार का बनाया जा रहा है। पीएम मोदी ...

Hisar Airport: पीएम मोदी कल 14 अप्रैल को हिसार में बन रहे हरियाणा के पहले Airport का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही International Terminal की आधारशिला रखेंगे। हिसार एयरपोर्ट को शंख के आकार का बनाया जा रहा है। पीएम मोदी हिसार से अयोध्या के बीच चलने वाली Flight को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी इस रैली को भी संबोधित करेंगे।

हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर Airport का निर्माण किया जा रहा है। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी International एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और AAI के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

यहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इसके साथ होटल, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, आईटी इंडस्ट्री विकसित की जाएगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी। बड़े पैमाने पर रोजगार विकसित होंगे। Airport से हरियाणा से सटे राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि 1 लाख से ज्यादा नौकरियां आएगी।

इसके अलावा हिसार से अयोध्या जाने या आने का समय 14 घंटे से कम होकर 2 घंटे हो जाएगा। वहीं टैक्सी के 10 हजार के किराए के मुकाबले लोग करीब 3400 रुपये में अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author