रेवाड़ी अपडेट : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के 9वें अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ के भव्य समापन अवसर पर आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभाग (यू.टी.डी., आई.जी.यू. मीरपुर) उप-विजेता (द्वितीय) रहा, जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय (जी.सी.डब्ल्यू.), नारनौल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रविवार को समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए सम्मानित किया और कहा कि युवा महोत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक ऊर्जा का उत्सव है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्रियाँ प्रदान करना नहीं है, बल्कि ऐसे व्यक्तित्वों का निर्माण करना है, जो ज्ञानवान होने के साथ-साथ संवेदनशील, जिम्मेदार, अनुशासित और सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हों।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करते हुए चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज ने कहा कि युवा वर्ग अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए देश-प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के ध्वजवाहक की भूमिका निभाते हैं।
कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विज्ञान, तकनीक, डिजिटल मीडिया और वैश्वीकरण ने हमारे सामने अनेक नई संभावनाएँ प्रस्तुत की हैं। ऐसे समय में युवाओं के लिए आवश्यक है कि वे आधुनिक ज्ञान और तकनीक को अपनाने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जुड़े रहें। हमारे लोकगीत, लोकनृत्य, लोककथाएँ, पारंपरिक कलाएँ और भाषाएँ हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं।
पद्मश्री महावीर गुड्डू की विशेष प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र।

समापन समारोह में सुप्रसिद्ध हरियाणवी लोक कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू ने अपनी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर पूरे सभागार में जोश और उत्साह भर दिया। उनकी पारंपरिक हरियाणवी लोक धुनों और प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंतिम दिन की स्पर्धाएं एवं प्रतिभागी महाविद्यालय।
महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य मंच पर एकल कराओके गायन, लोक और जनजातीय नृत्य, हरियाणवी वेशभूषा प्रदर्शन में युवा कलाकारों ने प्रदेश की संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। मंच-2 पर शास्त्रीय नृत्य, कव्वाली और नुक्कड़ नाटक; मंच-3 पर हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद तथा हरियाणवी लघु फिल्म; और मंच-4 पर रंगोली एवं कार्टूनिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल चौंतीस (34) महाविद्यालयों व संस्थानों की टीमों ने संगीत, नृत्य, साहित्यिक, ललित कला और रंगमंच विधाओं में सक्रिय रूप से सहभागिता की।
समस्त प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे:
संगीत:
शास्त्रीय गायन एकल: प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- के.डी.सी. कोसली व राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ (संयुक्त)।
शास्त्रीय वाद्य एकल (ताल): प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- अहीर कॉलेज रेवाड़ी।
शास्त्रीय वाद्य एकल (स्वर): प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।
सुगम संगीत (भारतीय): प्रथम- के.डी.सी. कोसली, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़)।
पाश्चात्य गायन (एकल): प्रथम- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), तृतीय- राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी।
समूह गान (भारतीय): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़, तृतीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर।

समूह गान (पाश्चात्य): प्रथम- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, द्वितीय- आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़)।
पाश्चात्य वाद्य (एकल): प्रथम- के.डी.सी. कोसली, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
हरियाणवी लोक आर्केस्ट्रा: प्रथम- अहीर कॉलेज रेवाड़ी, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- के.डी.सी. कोसली।
हरियाणवी लोक गीत (रागिनी): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी।
एकल कराओके गायन: प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, तृतीय- यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़।
कव्वाली: प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर व आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (संयुक्त रूप से दोनों टीमों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ), तृतीय- के.डी.सी. कोसली।

नृत्य:
समूह नृत्य (लोक/जनजातीय): प्रथम- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), तृतीय- आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़।
शास्त्रीय नृत्य: प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल।
रचनात्मक नृत्य संरचना (कोरियोग्राफी): प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
हरियाणवी एकल नृत्य (छात्र):
प्रथम- के.डी.सी. कोसली, द्वितीय- राजकीय महाविद्यालय नारनौल, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़)।
हरियाणवी एकल नृत्य (छात्रा): प्रथम- आर.डी.एस. पब्लिक गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी, द्वितीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, तृतीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर।
हरियाणवी वेशभूषा प्रदर्शन (छात्र): प्रथम- राजकीय महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़), तृतीय- राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
हरियाणवी वेशभूषा प्रदर्शन (छात्रा): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, द्वितीय- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल, तृतीय- के.डी.सी. कोसली।
रंगमंच:
एकांकी (वन एक्ट प्ले): प्रथम- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), तृतीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर। (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: समीर – आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना; सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: दीपिका – राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल)
लघु नाटिका (स्किट): प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल।
मूक अभिनय (माइम): प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल।
मिमीक्री (नकल कला): प्रथम- के.डी.सी. कोसली, द्वितीय- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल, तृतीय- राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी।
नुक्कड़ नाटक: प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल व अहीर कॉलेज रेवाड़ी (संयुक्त)।
रीति-रिवाज (रिचुअल्स): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़)।
View this post on Instagram
हरियाणवी लघु फिल्म: प्रथम- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़)।
हरियाणवी साफा / पगड़ी बांधो: प्रथम- एस.के. राजकीय महाविद्यालय कनवाली, द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
रील निर्माण: प्रथम- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, द्वितीय- के.डी.सी. कोसली, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़)।
साहित्यिक:
प्रश्नोत्तरी (क्विज): प्रथम- के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी, द्वितीय- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़, तृतीय- यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़।
वाग्मिता (हिंदी भाषण): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
अंग्रेजी भाषण: प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा, द्वितीय- राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, तृतीय- एस.एम.एस.डी. राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी।
वाद-विवाद (अंग्रेजी): प्रथम- आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़), तृतीय- के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी।
वाद-विवाद (हिंदी): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- अहीर कॉलेज रेवाड़ी, तृतीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर।
काव्य पाठ (हिंदी): प्रथम- आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़), तृतीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।
काव्य पाठ (पंजाबी): प्रथम- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना व राजकीय महाविद्यालय नारनौल (संयुक्त), तृतीय- आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़।
काव्य पाठ (उर्दू): प्रथम- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, द्वितीय- राजकीय महाविद्यालय खारखड़ा व आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ (संयुक्त), तृतीय- के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी।
काव्य पाठ (हरियाणवी): प्रथम- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बलाना (महेंद्रगढ़), द्वितीय- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़, तृतीय- राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली।
काव्य पाठ (अंग्रेजी): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी।
संस्कृत भाषण: प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़), तृतीय- राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
संस्कृत श्लोकोच्चारण: प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- यू.टी.डी. आई.जी.यू. मीरपुर, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना (महेंद्रगढ़)।
ललित कला:
मौके पर चित्रकला (ऑन द स्पॉट पेंटिंग): प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी, तृतीय- यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल व आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ (संयुक्त)।
कोलाज निर्माण: प्रथम- के.डी.सी. कोसली, द्वितीय- राजकीय महाविद्यालय कोसली, तृतीय- एस.एम.एस.डी. राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी व के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी (संयुक्त)।
पोस्टर निर्माण: प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा, द्वितीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, तृतीय- आर.पी.एस. डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़।
मृत्तिका शिल्प (क्ले मॉडलिंग): प्रथम- राजकीय महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, तृतीय- राजकीय महाविद्यालय नाहर।
व्यंग्य चित्रकला (कार्टूनिंग): प्रथम- राजकीय महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, तृतीय- के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी।
रंगोली: प्रथम- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, द्वितीय- आर.डी.एस. पब्लिक गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी, तृतीय- आर.पी.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बालाना व राजकीय महाविद्यालय नारनौल (संयुक्त)।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह एवं युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की निदेशक प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि इस अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागी आगामी उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर अधिष्ठाता अकादमिक मामले प्रो. सुनील कुमार, डाॅ. सीमा मिगलानी, डॉ. सुशांत यादव, प्रो. सतीश खुराना, प्रो. विकास बत्रा, डॉ. संदीप पुरवा, डॉ. ईश्वर, डॉ. सुधीर सहित विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।











