Rewari News : नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद और 20 हजार रुपये का जुर्माना।

Rewari News: एक नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में डॉ. मैनपाल रामावत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट  Rewari द्वारा मामले में संलिप्त आरोपी दुर्गेश को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व 20 हजार ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Rewari News: एक नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में डॉ. मैनपाल रामावत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट  Rewari द्वारा मामले में संलिप्त आरोपी दुर्गेश को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व 20 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा जिला रेवाड़ी के सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए हुए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध व पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत का बिना किसी विलंब के शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित करें, साथ ही महत्वपूर्ण व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पुलिस कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में आरोपियों को दंड व पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करें। इन्हीं निर्देशों की पालना के परिणाम स्वरूप थाना सदर रेवाड़ी ( Rewari Police ) पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी  की गई।

 

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजी मंजूर  
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजट मंजूर  

ये था मामला 

Rewari News

दिनांक 03 फरवरी 2025 को शहर निवासी एक व्यक्ति ने थाना सदर रेवाड़ी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि करीब 6 महीने पहले उसके साले की करीब 16 साल की नाबालिग बेटी उनके घर पर आई थी। दिनांक 03 फरवरी 2025 को सुबह करीब ढाई बजे उसकी पत्नी ने उठकर देखा तो नाबालिग अपनी चारपाई पर नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग की काफी तलाश की थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिस पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया था।

बरामदगी के बाद दिए बयान में नाबालिग ने आरोपी युवक दुर्गेश पर बहला फुसला कर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट की धारा ईजाद करके मामले में संलिप्त आरोपी युवक दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया था।

 

अदालत द्वारा सुनाई गई सजा का ब्योरा:

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। Rewari पुलिस की ओर से अदालत में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए थे और गवाहों के बयान भी दर्ज कराए गए थे। मामले की सुनवाई के बाद माननीय फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के एएसजे डॉ. मैनपाल रामावत की अदालत ने आरोपी दुर्गेश को दोषी करार दिया।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया
डॉक्टर की नियत में खोट है ! आरती राव को ये क्यों कहना पड़ा, देखें

 

माननीय अदालत द्वारा आरोपी दुर्गेश को दोषी करार दिए जाने के बाद निम्नलिखित कनिष्ठ व गंभीर दण्ड से दण्डित किया गया है:

  • पोक्सो एक्ट की धारा 4(1): दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास तथा 10,000/- रुपये जुर्माना। जुर्माना न भरने पर 02 महीने का कठोर कारावास।
  • बीएनएस (BNS) की धारा 137(2): दोषी को 3 वर्ष का कठोर कारावास व ₹5,000/- का जुर्माना भुगतना होगा। जुर्माना न अदा करने पर 1 महीने का कठोर कारावास भुगतना होगा।
  • बीएनएस (BNS) की धारा 87: दोषी को 3 वर्ष का कठोर कारावास व ₹5,000/- का जुर्माना भुगतना होगा। जुर्माना न अदा करने पर 1 महीने का कठोर कारावास भुगतना होगा।

रेवाड़ी पुलिस का संदेश:

रेवाड़ी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर ठोस कार्रवाई जारी रहेगी।

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट
रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : 200 करोड़ की लागत से बनेगा विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ वाला रेलवे ओवरब्रिज

About the Author
पवन कुमार वर्मा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। वे कई प्रमुख नेशनल टीवी चैनलों से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में एक नेशनल रीजनल न्यूज़ चैनल के लिए फ्रीलांस रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही, वे पिछले 10 वर्षों से 'रेवाड़ी अपडेट' (Rewari Update) डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के संपादक व संचालक हैं।