केंद्रीय गृह मंत्री खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की ओपनिंग सेरेमनी में होंगे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री ने आज यहां प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह खेलो इंडिया गेम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम मिशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ...

मुख्यमंत्री ने आज यहां प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह खेलो इंडिया गेम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम मिशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का हरियाणा को इस खेल उत्सव की मेजबानी करने का सुनहरा अवसर देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

ओपनिंग सेरेमनी में केंद्रीय गृह मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 जून को शाम साढ़े सात बजे से शुरू होने वाले इस भव्य खेल महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन केवल सुबह और शाम को किया जाएगा।

 

खिलाड़ी 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना जोहर दिखाएंगे

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस खेल उत्सव में खिलाड़ी कुल 545 स्वर्ण,545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना जोहर दिखाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हमें इन खेलों की मेजबानी करने का यह सुनहरा अवसर मिला है और इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

इससे पहले भी खेलो इंडिया के तीन संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं  इस बार हरियाणा की मेजबानी के कारण खिलाड़ी और दर्शक दोनों इस आयोजन को लंबे समय तक याद रखेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि इस बार हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author