हरियाणा से खाटू मेले में जाने के लिए चलेंगी दो 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और पूरा रूट

हरियाणा से खाटू श्याम मेले में जाने वाले भक्तों के लिए राहत की खबर है। रेलवे की ओर से इस साल होने वाले खाटू श्याम मेले के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा और ...

हरियाणा से खाटू श्याम मेले में जाने वाले भक्तों के लिए राहत की खबर है। रेलवे की ओर से इस साल होने वाले खाटू श्याम मेले के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा और वो आसानी से खाटू श्याम पहुंच सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, श्याम बाबा के भक्तों और श्रद्धालुओं की यात्रा की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी से पहली रेल सेवा का शुरू की जाएगी। इसके बाद दूसरी रेल सेवा की शुरुआत 1 मार्च से होगी। हरियाणा से खाटू श्याम के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

इन दो स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

1. मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ट्रेन संख्या 09639 वाली मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 16 मार्च तक रोजाना मदार से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी।
दोपहर 12:50 बजे तक रोहतक पहुंचेगी।

इसी तरह से ट्रेन संख्या 09640 वाली रोहतक-मदार रेलसेवा 25 फरवरी से 16 मार्च तक रोजाना रोहतक से दोपहर 01:20 से रवाना होकर रात के 22:35 बजे मदार स्टेशन तक पहुंचेगी।

-इस दौरान यह रेलसेवा किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर और अबोहर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

2. रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ट्रेन

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

वहीं ट्रेन संख्या 09637 वाली रेवाडी-रींगस स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से लेकर 16 मार्च 2025 तक रोजाना सुबह 11:45 बजे रेवाड़ी जंक्शन से रवाना होगी

दोपहर 02:45 बजे तक रींगस जंक्शन स्टेशन तक पहुंचेगी।

इसी तरह गाडी संख्या 09638 वाली रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 1 मार्च से लेकर 16 मार्च तक रोजाना दिन में 3:05 बजे रींगस जंक्शन स्टेशन से रवाना होकर शाम को 6:20 बजे तक रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी।

इस दौरान यह स्पेशल ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउन्डा, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर के स्टेशनों पर रुकेगी।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

28 फरवरी से शुरू होगा खाटू श्याम मेला

बता दें कि खाटू श्याम मेला 28 फरवरी से शुरू किया जाएगा।

About the Author