Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कुरुक्षेत्र की रहने वाली दो चचेरी बहनों ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। हादसे के बाद से ही दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। तेज बहाव के चलते गोताखोरों की टीम को तलाश में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मृतक युवतियों की पहचान निशा (26) और रीना (23) के रूप में हुई है। दोनों कुरुक्षेत्र जिले के गांव बजीदपुर की निवासी थीं और करनाल के इंद्री क्षेत्र स्थित भादसो गांव की एक शराब फैक्ट्री में काम करती थीं।
बुधवार को दोनों रोज़ की तरह फैक्ट्री की बस से काम पर पहुंचीं, उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में एंट्री भी की, लेकिन दोपहर में बिना किसी को बताए फैक्ट्री से निकल गईं। कुछ ही देर बाद उन्होंने नहर में छलांग लगा दी।








